Saturday, April 4, 2015

राष्ट्रीय पशु

दुनिया भर के राष्ट्रीय पशु

दुनिया के कई देशों की पहचान उनके राष्ट्रीय पशुओं से भी होती है। एक नजर अलग अलग देशों के राष्ट्रीय पशुओं पर।

रॉयल बंगाल टाइगर- 

ताकत, खूबसूरती, साहस और गुर्राहट के लिए मशहूर रॉयल बंगाल टाइगर, भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु है। ये बाघ भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में पाया जाता है। जंगल का ये राजा आज अवैध शिकार से जूझ रहा है।
 tiger621

शेर- 

यह ग्रेट ब्रिटेन का राष्ट्रीय पशु है। वैसे शेर इस ठंडे यूरोपीय देश का प्राकृतिक निवासी नहीं है। एक जमाना था जब ब्रितानी हूकूमत पूरे विश्व में फैली थी, तब जंगल के सबसे ताकतवर शिकारी शेर को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया।

 

 

जैगुआर-
दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली तेंदुए की एक खास प्रजाति को जैगुआर कहा जाता है। शर्मीला जैगुआर मेक्सिको और ब्राजील का राष्ट्रीय पशु है।

लिंक्स-
यूरोप में पाई जाने वाली ये जंगली बिल्ली रोमानिया और मेसिडोनिया की राष्ट्रीय पशु है। पहली नजर में ये तेंदुए के बच्चे जैसी लगती है। 19वीं शताब्दी में फर के चक्कर में इसका अंधाधुंध शिकार किया गया।
 Lynx kitten.jpg
आडलर-
जर्मन भाषा में आडलर कहा जाने वाला बाज जर्मनी का राष्ट्रीय पशु है। इसे जर्मनी के सरकारी दस्तावेजों में आसानी से देखा जा सकता है।
 
बाल्ड ईगल-
सफेद सिर और गर्दन वाला बाल्ड ईगल अमेरिका का राष्ट्रीय पशु है। यह झीलों के आस पास रहना पसंद करता है। मछली पकड़ने के लिए गोता लगाते वक्त इसकी रफ्तार 120 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है।
 


ब्राउन बीयर -

रूस का राष्ट्रीय पशु रशियन ब्राउन बीयर है। यह यूरोप और एशिया में पाई जाने वाली भूरे भालू की सबसे बड़ी प्रजाति है। सैलमन मछलियों के शौकीन ये भालू आज अवैध शिकार से खतरे में हैं।
 
बैल-
बैल स्पेन का राष्ट्रीय पशु है। स्पेन में बुल फाइटिंग और बुल रनिंग जैसे कई खेल भी होते हैं।
 http://i0.wp.com/www.tigerreservepilibhit.com/wp-content/uploads/2015/04/8.jpg
गाय-
हिमालय की गोद में बसे नेपाल में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया है। हिन्दू बहुल राष्ट्र नेपाल में गाय को पूज्य माना जाता है।

 

 

पांडा-
खूबसूरत, आराम तलब और खूब सोने वाला पांडा चीन का राष्ट्रीय पशु है। बांस की कोमल कोपलें खाने वाला पांडा आज खतरे में है।
 10
कोमोडो ड्रैगन-
14,000 से ज्यादा द्वीपों वाले देश इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पशु कोमोडो ड्रैगन है। यह छिपकली की सबसे बड़ी प्रजाति है, जो तीन मीटर लंबी हो सकती है। लेकिन कई प्रचलित कहानियों के विपरीत यह मुंह से आग नहीं फेंकता।
 

रेड कंगारू-
यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। वैसे तो कंगारुओं की भी कई प्रजातियां हैं लेकिन रेड कंगारू उनमें सबसे बड़ा है। फुदक फुदककर चलने वाला लाल कंगारू लगभग पूरे ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

 0,,16163787_303,00